पटना से सूचना है कि मौर्य टीवी ने अपने दो कर्मियों को गलत काम करने के आरोप में चैनल से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनडीटीवी के भूतपूर्व कैमरामैन अकरम अली, जो इन दिनों मौर्य टीवी के साथ थे, और मौर्य टीवी के क्राइम रिपोर्टर इरफान आलम पर एक डाक्टर से लाखों रुपए रंगदारी मांगने और खबर चलाने के नाम पर ब्लैकमेल करने का आरोप है.
बताया जाता है कि डाक्टर ने इन दोनों का ब्लैकमेल करते हुए स्टिंग कर लिया और इसे मौर्य प्रबंधन को सौंप दिया। पूरा मामला जब मौर्य के मालिक व मशहूर फिल्मकार प्रकाश झा तक पहुंचा तो उन्होंने तुरंत दोनों को बाहर का रास्ता दिखा देने का आदेश जारी करा दिया. उधर, कुछ लोगों का कहना है कि इरफान का इस प्रकरण में कोई दोष नहीं था क्योंकि उसे अकरम ने अस्पताल में गड़बड़ी होने की जानकारी देकर शूट के लिए बुला लिया था और बाद में इस शूट के आधार पर डाक्टर को ब्लैकमेल करने लगा.
साभार : भड़ास ४ मीडिया .कॉम
Home
Unlabelled
ब्लैकमेलिंग के आरोप में मौर्य टीवी से दो लोग बाहर
ब्लैकमेलिंग के आरोप में मौर्य टीवी से दो लोग बाहर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment