जयपुर : राजस्थान सरकार अपने अधिस्वीकृत पत्रकारों को जयपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली वोल्वो बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष ईशमधु तलवार को लिखे एक पत्र में यह संकेत दिया है।
राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से इस बारे में मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर उनका ध्यान इस ओर आकृष्ट किया गया था कि जयपुर - दिल्ली मार्ग पर चलने वाली लगभग सभी डीलक्स बस सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जिनमें पत्रकारों को नि:शुल्क यात्रा करने की सुविधा मिल रही थी। पत्र में डीलक्स बसों के स्थान पर शुरू की गई वोल्वो बसों में पत्रकारों को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दिए जाने का आग्रह किया गया था। इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संघ के अध्यक्ष ईशमधु तलवार को लिखे पत्र में भरोसा दिलाया है कि वे इस मामले को दिखवा रहे हैं।
Sabhar - bhadas4media.com
Home
Unlabelled
'वोल्वो' बसों में पत्रकारों को नि:शुल्क यात्रा पर विचार
'वोल्वो' बसों में पत्रकारों को नि:शुल्क यात्रा पर विचार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment