अमर उजाला, कानपुर से खबर है कि स्थानीय संपादक दिनेश जुयाल की वादाखिलाफी के कारण हिंदुस्तान, कानपुर से इस्तीफा देने वाले एक पत्रकार ने अमर उजाला में काम करने से मना कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पहले अमर उजाला, कानपुर आफिस में वैभव शर्मा ने नई पारी की शुरुआत की थी. वे हिंदुस्तान, कानपुर से आए थे.दिनेश जुयाल ने उन्हें अमर उजाला में जॉब का आफर सीनियर सब एडिटर के रूप में दिया. ज्वायनिंग लेटर में भी यही पोस्ट दर्ज है. पर जब वैभव शर्मा ने हिंदुस्तान से इस्तीफा देकर अमर उजाला ज्वाइन कर लिया तो उन्हें सीनियर सब एडिटर का लेटर देने से स्थानीय संपादक ने इनकार कर दिया. सम्मान को चोट पहुंचने और वादाखिलाफी होने पर वैभव शर्मा ने अमर उजाला भी छोड़ दिया. वे फिलहाल कहां गए हैं, यह पता नहीं चला है लेकिन बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद हिंदुस्तान के कई लोग जो अमर उजाला ज्वाइन करने का मूड बना रहे थे, ठिठक गए हैं.उधर, अमर उजाला के एक वरिष्ठ का कहना है कि वैभव शर्मा को सीनियर सब एडिटर का पद आफर जरूर किया गया था लेकिन उनका जब काम देखा गया तो वह इस लायक नहीं लगा कि उन्हें सीनियर सब एडिटर का पद दिया जाए. उन्हें उनका काम देखते हुए सब एडिटर का ही पद दिया गया जिसे लेने से उन्होंने इनकार कर दिया. जो भी हो, इस मामले की कानपुर में काफी चर्चा है.
Home
Unlabelled
आफर लेटर में लिखा पद नहीं मिला तो खफा हुए वैभव
आफर लेटर में लिखा पद नहीं मिला तो खफा हुए वैभव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment