मुकेश अंबानी कर सकते हैं नेटवर्क18 में भागीदारी
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अगर नेटवर्क 18 औऱ ईनाडु के बीच समझौता हो जाता है तो इस ज्वाइंट वेंचर से बने चैनल की रीच इतनी हो जाएगी जितनी स्टार या जी की है। इस लिहाज से मुकेश के लिए ऐसे चैनल में स्टेक लेना फायदे का सौदा हो सकता है।
वाल स्ट्रीट जनरल के मुताबिक मुकेश अंबानी का साथ आना नेटवर्क 18 के लिए भी फायदे का सौदा है क्योंकि कंपनी इस समय इंडस्ट्री घाटे में चल रही है। कंपनी ने पिछले कुछ सालों में अपने विस्तार के क्रम में बड़ी पूंजी भी खर्च की है जैसे वायकॉंम के साथ 50-50 का ज्वाइंट वेंचर बनाना और वेब पोर्टल इनडॉट कॉम के साथ समझौता करना। इस तरह अगर अंबानी के साथ नेटवर्क 18 का यह समझौता हो जाता है तो समूह के घाटे में चल रहे कई उपक्रमों जैसे यात्राडॉटकॉम को काफी मदद मिलेगी|
Sabhar:- Samachar4media.com

No comments:
Post a Comment