Feature

Nandita Mahtani hosts a birthday party for Tusshar Kapoor

http://www.sakshatkar.com/2017/11/nandita-mahtani-hosts-birthday-party.html

चुनावी महाभारत का ज्योतिष आकलन:संतबेतरा अशोका


"सुदर्शन चक्र में नवग्रहों का 168 खानों में भ्रमण और उसका परस्पर विश्रेषण का ज्ञान विश्व में अद्वितीय है, इसमें ज्योतिष शास्त्र के समस्त सूत्रों का प्रयोग होता है और इसके परिणाम स्टीक है।" भृंगुसंहिता, वैदिक ज्योतिष, पाश्चात्य ज्योतिष, लाल किताब, अंक शास्त्र, कबाला अंक तालिका एवं वा स्तुशास्त्र "सुदर्शन चक्र ज्योतिष" के अभिन्न अंग है।
Astrology
वर्तमान राजनीति परिवेश में जातिवाद, क्षेत्रवाद एवं आरक्षण राष्ट्रवाद से बहुत ऊपर हो गए है। अधिकांश राजनीतिज्ञ स्वहित हेतू आरक्षण, जातिवाद, क्षेत्रवाद के जरिए भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद का पोषण कर रहे है। भ्रष्टाचार तो राजनीतिज्ञों की रंगों का काला खून बन चुका है, जिसको कोई भी योगाभ्यास, प्राणायम या डायलासिस मशीन साफ नहीं कर सकती है। अब तो राजनीति में पदार्पण भी अनुAstrology1चित ढंग से जल्द से जल्द करोड़पति बनने की मंशा से होता है। वर्तमान संसद के अधिकांश सांसद कहीं न कहीं किसी न किसी रूप में मंशा से अछूते नहीं है।
    मुझे तो वर्तमान भ्रष्टतंत्र के हाथ पर कोई लकीर नजर नहीं आ रही है। भ्रष्टाचार के कोढ से रेखाएं धूमिल हो चुकी है। संसद-सरकार का कोई भी नियम, कानून स्वहित को सर्वोपरि रखकर जनहित को नजर अंदाज करके बनाया जाता है। जन लोकपाल बिल का परित न होना एवम् कालेधन की वापिसी, खुलासे पर हमारे वित्तमंत्री एवम् विदेशमंत्री की मंशा संसद की बहस में जगजाहिर हो चुकी है। साम-दाम-दंड-भेद रूपी अस्त्रAstrology2 सरेआम काले को सफेद करने में जाहिर तौर पर प्रयोग में दिखाई देते है। मीडिया भी इससे अछूता नहीं है। अब तो जरूरत है महाप्राण महानुभावों की जो निस्वार्थ भाव से जनहित में जातिवाद, क्षेत्रवाद एवम् भ्रष्टाचार से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद/राष्टधर्म की बात करें, राजनीतिज्ञों एवम् राजनीतिक दलों के पूर्ण शुद्धिकरण की प्रक्रिया को शुरू करें एवम् वास्तविक मुद्दों से भटकी हुई सरकार एवम् राजनीतिज्ञों को सही दशा प्रदान करें। भ्रष्टाचार रूपी समाजिक कोढ़ से त्रस्त गरीब जनता को मुक्ति प्रदान करने में सहयोग दें।
    अब समाजिक कार्यकर्ताओं के जनचेतना अभियान से दरिद्र नारायण जाग रहे है। अब वह दिन दूर नहीं जब दरिद्र नारायण रूपी जनता के शक्ति का महाशक्ति के रूप में प्रादुर्भाव होगा। भ्रष्टाचार व आंतकवाद रूपी महिषासुर एवम् रक्तबीज से त्रस्त जनता की मुक्ति का समय निकट आ रहा है।
    विश्वास नामक वि.सम्वत 2069 के आगाज 23 मार्च 2012 से 10 अप्रैल 2013 मध्य एक नई महाशक्ति के आगमन का समय है। आतंकवाद एवम् भ्रष्टाचार रूपी महिषासुर के वध हेतु देश के A/R/S/M/L/M/N initial के कर्णधार बुद्धिजीवी महाप्रण-महानुभाव व्यक्तियों के शक्तिपुंज से एक नई महाशक्ति के प्रादुर्भाव के योग है, जिसका शुभ आरंभ प्रथम नवरात्र की शुभबेला में हो सकता है। वर्तमान सरकार में बदलाव की लहर प्रथम सुनामी का झटका 6 मार्च 2012 को सुबह तमाम टी.वी-ओपीनियन पोल्स एवम् राजनीतिक भविष्य के वक्ताओं/समीक्षकों की आशा के विपरीत चौकाने वाले परिणामों के कारण दृष्टिगोचर होगा। सपा व कांग्रेस पार्टी के लिए उत्तरप्रदेश में परिणाम निराशाजनक साबित होंगे। बीएसपी एवम् बीजेपी यूपी में 240 का आंकडा पार कर लेगी। सुश्री मायावती के ग्रह राहू एवम् केतू ग्रहगोचर एवम् जन्मकुंडली अनुसार पुन: सी.एम. की कुर्सी के लिए मददगार साबित होंगे। अन्ना इफेक्ट और त्रिकोण संघर्ष के कारण बी.एस.पी.पूर्ण बहुमत प्राप्त कर सकती है।
    उत्तराखंड में सरकार बीजेपी की होगी। ग्रहगोचरानुसार बीजेपी पूर्ण बहुमत प्राप्त करेगी। बीजेपी को 40 सीटें प्राप्त होंगी।
    पंजाब में यथावत अकालीदल-भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के पूर्ण योग है। निर्दलीय या बीएसपी का सहयोग लेना पड़ सकता है, लेकिन सरकार अकाली दल एवम् भाजपा गठबंधन की होगी।
    गोवा में आशा के विपरीत परिणामों के कारण वर्तमान सरकार को जोर का झटका लगेगा। प्रदेश में भाजपा गठबंधन की सरकार होगी।Santbetra Ashoka
    मणिपुर में माननीय प्रधानमंत्री के ग्रह गोचरानुसार कांग्रेस की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी से होगा।
    6 मार्च को परिणामों के सुनामी झटके उपरांत वर्तमान सरकार में आत्ममंथन की प्रक्रिया शुरू होगी। मार्च का महीना कई दिग्गज नेताओं के लिए प्रलयकारी साबित होगा। उच्चतम न्यायालय के कुछ निर्णय आश्चर्यजनक होंगे। यूपीए के घटक महंगाई एवम् जनआक्रोश के कारण 12 दिसंबर 2012 से पूर्व कभी भी सरकार का साथ नहीं छोडेंगे। मध्यावधि चुनाव से पूर्ण A/R initial से रातों रात प्रधानमंत्री बनने के पूर्ण योग है। मध्यावधि चुनावों की 26 दिसंबर 2012 से पूर्व पूर्ण संभावना है।
    भारत से अंग्रेज सम्राज्य के उपरांत अब परिवारवाद से छुटकारा मिलने के पूर्ण योग है। अब जरूरत है अन्ना हजारे एवम् बाबा रामदेव सरीखे राष्ट्रवादी महाप्रण जननायकों की, जो देश की जनता को परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद रूपी मकडज़ाल से मुक्ति प्रदान कर सके। आरक्षण, भ्रष्टाचार, आतंकवाद रूपी महाबीमारियों से निजात सिर्फ राष्ट्रवाद एवम् राष्ट्रधर्म को जानने से हो सकती है। महज कोरी राजनीति से नहीं।
-संतबेतरा अशोका(प्रैसवार्ता)
सुर्दशन चक्र ज्योतिष(विश्व में अद्वितीय),
गाजियाबाद, मो. 099110-62111, 9990014155

No comments:

Post a Comment

Famous Post