Feature

Nandita Mahtani hosts a birthday party for Tusshar Kapoor

http://www.sakshatkar.com/2017/11/nandita-mahtani-hosts-birthday-party.html

‘नॉलेज’ मैगजीन आज पूरे भारत में लांच

वर्ल्डवाइड मीडिया’ ने आज, 27 अक्टूबर, 2010 को संपूर्ण भारत में बहुप्रतीक्षित 'नॉलेज’ मैगजीन को लॉन्च किया है। मैगजीन का मूल्य 100 रुपये रखा गया है और न्यूज़स्टैंड पर यह 1 नवंबर, 2010 से उपलब्ध होगा। के।ए। एडवरटाइजिंग को मैगजीन का क्रिएटिव एजेंसी नियुक्त किया गया है जबकि मीडिया बाईंग और प्लानिंग की जिम्मेदारी को इन-हाउस देखा जायेगा। ‘वर्ल्डवाइड मीडिया’ के सीईओ, तरुण राय ने लॉन्चिंग के अवसर पर कहा, “बीबीसी नॉलेज को संयुक्त राज्य अमेरिका में वर्ष 2008 में लॉन्च किया गया था और यह उस वर्ष का सबसे सफल लॉन्च रहा। हम इस अद्वितीय मैगजीन को भारत में लाकर काफी उत्साहित हैं यह पाठकों की युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए दिमाग को उत्तेजित करेगा।” ‘वर्ल्डवाइडमीडिया’ द्वारा ‘नॉलेज मैगजीन’ के लॉन्चिंग की काफी समय से प्रतीक्षा हो रही थी। ‘वर्ल्डवाइड मीडिया’, ‘टाइम्स समूह’ और ‘बीबीसी वर्ल्डवाइड’ का संयुक्त उपक्रम है। मैगजीन में बीबीसी के तीन अन्य मैगजीन, ‘वाइल्डलाइफ’, ‘फोकस’ और ‘हिस्ट्री’ की संयुक्त सामग्री है। मैगजीन का प्रकाशन द्विमासिक होगा और इसमें 100 प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय सामग्री होगी, हालांकि यह भारतीय पाठकों के लिए है। ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ के विस्तृत नेटवर्क के द्वारा मैगजीन को पाठकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। ‘बीबीसी नॉलेज’ के, संपादक, प्रीति सिंह ने इस अवसर पर कहा, “बीबीसी नॉलेज को भारत में लॉन्च करके हम काफी उत्साहित हैं। यह मैगजीन पहले पेज से लेकर अंतिम पेज तक मजेदार है। दुनिया के रहस्यों को इस तरह सुलभ तरीके से पेश किया गया है कि यह युवा पाठकों के लिए आकर्षण का काम करेगा।” ‘बीबीसी नॉलेज’ एक ऐसी मैगजीन है जिसमें युवा जिज्ञासु मन के लिए अच्छी तरह से रिसर्च की हुई, कहानियों को ग्राफिक्स और दृश्यों के द्वारा विज्ञान, इतिहास और प्रकृति के विषयों को बेहतरीन तरीके से पेश किया जाता है। यह दिलचस्प घटना का आसान स्पष्टीकरण देता है। मैगजीन में फॉरेंसिक, अव्यवस्थित सिद्धांत, कृत्रिम बुद्धि, पशुओं के व्यवहार के अलावा अन्य कई विषयों के बारे में बहुत ही सरल तरीके से वर्णन किया जाता है। ‘बीबीसी नॉलेज’ के प्रकाशक, प्राची तिवारी ने इस अवसर पर कहा, “बीबीसी नॉलेज में जीवन से संबंधित विज्ञान, इतिहास और प्रकृति की उन सारी जानकारी को दिया जाता है जिसके बारे में कोई भी जानना चाहता है। हमें विश्वास है कि मैगजीन अपने वादे पर खड़ा उतरेगा। मैगजीन में बहुत ही कठिन घटनाओं को अत्यंत सरल तरीके से बताया जायेगा जो युवा पाठकों को आकर्षित करेगा।” बीबीसी नॉलेज अभी संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, सिंगापुर, बुल्गारिया और ब्रिटेन में उपलब्ध है। मैगजीन को संयुक्त राज्य अमेरिका में वर्ष 2008 में हाल में लॉन्च की गई मैगजीन में टॉप 10 में नामांकित किया गया था।
थैंक्स : समाचार ४ मीडिया .कॉम


.

No comments:

Post a Comment

Famous Post