Feature

Nandita Mahtani hosts a birthday party for Tusshar Kapoor

http://www.sakshatkar.com/2017/11/nandita-mahtani-hosts-birthday-party.html

रांची के दो पत्रकारों का अपहरण

पत्रकारों ने रिहाई के लिए पुलिस पर दबाव बनाया : नक्सलियों ने रांची के दो पत्रकारों का अपहरण कर लिया है। ये पत्रकार चाईबासा जिले के चक्रधरपुर इलाके में परसों से चल रही मुठभेड़ को कवर करने के लिए गए हुए थे। कल देर शाम इन दोनों पत्रकारों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया। अगवा हुए पत्रकारों में मानस चौधरी व संजय वर्मा शामिल हैं। मानस चौधरी अंग्रेजी अखबार ‘दि हिन्दू’ के लिए तस्वीरें भेजा करते थे। वहीं संजय वर्मा एक स्थानीय खबरिया सह मनोरंजन चैनल में कार्यरत हैं। दोनों का कल शाम से ही कोई पता नहीं चल पा रहा है। दोनों पत्रकारों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं। अपहरण की बात को लेकर आज पत्रकारों के एक दल ने रांची के एसएसपी प्रवीण कुमार से मुलाकात की। पत्रकारों ने दोनों की रिहाई के लिए पुलिस पर दवाब बनाया। एसएसपी ने आश्वस्त किया कि पुलिस दोनों की सकुशल रिहाई की हरसंभव कोशिश कर रही है। इधर, चाईबासा में कोबरा बटालियन को सर्च आपरेशन पर लगा दिया गया है। दोनों अगवा हुए पत्रकारों की खोज जारी है। दोनों के परिजन खासे परेशान हैं। साभार : दैनिक भास्कर

No comments:

Post a Comment

Famous Post