Feature

Nandita Mahtani hosts a birthday party for Tusshar Kapoor

http://www.sakshatkar.com/2017/11/nandita-mahtani-hosts-birthday-party.html

मनोज तिवारी भोजपुरी रतन सम्मान से सम्मानित


नई दिल्ली : भोजपुरी गायक व सिने सुपर स्टार मनोज तिवारी को पूर्वांचल एक्सप्रेस और भोजपुरी संसार पत्रिका समूह ने भोजपुरी रतन सम्मान से सम्मानित किया. यह सम्मान उन्हें भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्म के माध्यम से विश्व स्तर पर भोजपुरी भाषा के प्रचार-प्रसार करने हेतु दिया गया. कुछ माह पूर्व पूर्वांचल ने भोजपुरी रतन के चुनाव के लिए एक सर्वे कराया था जिसमे २५ भोजपुरी रतन व भोजपुरिया विभूति का चुनाव किया गया. उसमे मनोज तिवारी के लिए सबसे ज्यादा लोगो ने अपनी सहमति जताई थी . मनोज तिवारी को यह सम्मान पूर्वांचल एक्सप्रेस व भोजपुरी संसार के कुलदीप श्रीवास्तव , मीडिया क्लब ऑफ़ इंडिया के आनंद प्रकाश और भोजपुरी साहित्यकार मनोज भावुक ने संयुक्त रूप से प्रदान किया.

मनोज तिवारी के बिग बॉस से निकलने के बाद भी पूर्वांचल ने भोजपुरिया प्रदेश में एक सर्वे कराया था जिसमे लोगो से यह पूछा गया था कि आप किसको सबसे ज्यादा पसंद करते हैं - सलमान खान या मनोज तिवारी. तो इस में भी मनोज तिवारी ने बाजी मार ली और वह सलमान खान पर बीस साबित हुए.
इसी सर्वे में यह भी पूछा गया था कि क्या मनोज तिवारी बिग बॉस के घर के अंदर भोजपुरी का प्रचार-प्रसार किये तो कुछ लोग मायूश भी थे कि उन्होंने वहाँ पर बहुत कम भोजपुरी बोली या भोजपुरी गाना कम गया. पर अधिकतर लोगो का यही कहना था कि मनोज तिवारी ने बिग बॉस के अंदर जो छठ पूजा की वह एक तरह से भोजपुरी का हीं प्रचार-प्रसार है. और बिग बॉस के घर में छठ पूजा करना भोजपुरी भाषियों के लिए एक ऐतिहासिक घटना ही थी . सर्वे में अधिकतर लोगो का यह भी कहना था कि मनोज तिवारी को वोट कम नहीं मिले थे . उनको एक साजिश के तहत निकाला गया था. इस बात को लेकर भोजपुरिया समाज में बहुत रोष है.
Sabhaar : www.purvanchalexpress.com

No comments:

Post a Comment

Famous Post