Feature

Nandita Mahtani hosts a birthday party for Tusshar Kapoor

http://www.sakshatkar.com/2017/11/nandita-mahtani-hosts-birthday-party.html

रामेश्वरम् हिन्दी पत्रकारिता पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

झांसी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामेश्वरम् संस्थान झांसी के तत्वावधान में सप्तम रामेश्वरम् हिन्दी पत्रकारिता पुरस्कार हेतु पत्रकारों से प्रविष्टियां मांगी गईं हैं। उक्त पुरस्कार हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय विशिष्ट महत्वपूर्ण योगदान लेखन के लिए दिया जाता है। इसके अंतर्गत ग्यारह हजार रुपये का नगद पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया जाता है।
यह पुरस्कार 17 दिसंबर 2010 को झांसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को प्रदान किया जायेगा। यह पुरस्कार समाज सेवी स्व। रामेश्वर दयाल त्रिपाठी की पुण्य स्मृति पर संस्थान द्वारा स्थापित किया गया है। संस्थान के अध्यक्ष सुधांशु त्रिपाठी के अनुसार प्रवष्टियों का स्वरूप संवेदना एवं सामाजिक, आर्थिक सरोकार से जुड़ा होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां छह प्रतियों में संस्थान के कार्यालय में 25 नवंबर तक प्रेषित की जा सकती हैं। इसके बाद निर्णायकों द्वारा चुने विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा।
भड़ास ४ मीडिया के साभार से

No comments:

Post a Comment

Famous Post