Feature

Nandita Mahtani hosts a birthday party for Tusshar Kapoor

http://www.sakshatkar.com/2017/11/nandita-mahtani-hosts-birthday-party.html

पर्ल ग्रुप ने शुरू की प्रिन्ट मीडिया की तैयारी श्रीकांत त्रिपाठी बने प्रोजेक्ट हेड

शिशिर शुक्ला
पर्ल ग्रुप ने अपने प्रिन्ट मीडिया प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत त्रिपाठी को सौंप दी है और उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। श्रीकांत त्रिपाठी इस नई जिम्मेदारी से पहले पर्ल ग्रुप की साप्ताहिक पत्रिका शुक्रवार के संपादक थे।समाचार4मीडिया।कॉम से बात करते हुये श्रीकान्त त्रिपाठी ने बताया कि इस नई जिम्मेदारी के तहत मेरी प्राथमिकता ग्रुप की नियमित छपने वाली पत्रिकाएं शुक्रवार, मनी मंत्र, बिदियां को और आगे बढाना रहेगा। ये पत्रिकायें अब और नए कलेवर व तेवर के साथ पाठकों तक पहुंचेगी। पर्ल ग्रुप के आने वाले अखबार के विषय में पूछने पर उन्होंने बताया कि यह बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसमें अभी कई महीनों का वक्त लग सकता है। यह डेली न्यूज पेपर देश के कई राज्यों की राजधानियों से एक साथ निकलेगा। हमारी कोशिश होगी कि पर्ल ग्रुप के अखबार को आने वाले समय में एक लोकप्रिय अखबार बनाया जाए।
साभार - समाचार ४ मीडिया डाट काम

No comments:

Post a Comment

Famous Post