Feature

Nandita Mahtani hosts a birthday party for Tusshar Kapoor

http://www.sakshatkar.com/2017/11/nandita-mahtani-hosts-birthday-party.html

फिल्म स्ट्रगलर्स

फ़िल्मी दुनिया की चकाचौध हर किसी  का मन वशीभूत करने का कोशिश करती है .जिसमे से कुछ सफल होते है कुछ असफल . | मै हर रोज फिल्म फिल्म  स्ट्रगलर्स से मिलता रहता हु, मुझे भी महसूस होता है  मै इस भीड़ में  कही कही खो गया हु . | फिर अचानक आख खुलती है तो आखो के सामने एक नयी स्क्रिप्ट तैयार करने का फरमान आ आ जाता है . हमें  अपनी भावना को दवा कर लिखना पड़ता है क्यों  की दिन ढलते है रोजी रोटी का जुगाड़ मन में भय पैदा करने लगता है | 


हिंदी फिल्मो में लोग  १०० रूपये से   लेकर  से १००० रूपये   के हिसाव से काम करते है वह भी डेली के मजदूर है कभी काम मिलता है कभी नहीं | हर किसी के मन  इच्छा होती है वह किसी  दिन बड़ा एक्टर  , डांसर , सिंगेर ,डिरेक्टर , रायटर बनेगा |  फिल्म  स्ट्रगलर्स मुंबई में चाल में रहकर फिल्म  स्ट्रगलर्स करने पर मजबूर है , वह किसी भी कीमत पर अपनी मंजिल पर पहुचना चाहते है चाहे कुछ हो  | 

बॉलीवुड में लूटेरो की कमी नहीं है  वह काम दिलाने के नाम  सब  कुछ लूट लेते है  |  मै  एक  दिन फिल्म कॉमेडियन  एक्टर  कवि  अहसान कुरैशी का साक्षात्कार लेने गया ,| कुरैशी जी बोले गंगवार जी हम  वेर्सोवा  में काफ्फी होम में  मिलते  है  | साक्षात्कार का टाइम  पहले से निश्चित था  | कुरैशी जी थोडा सा लेट हो गए  , मैंने सोचा जरा भाई दूसरी तरफ का नजारा भी देख लू .  |

मै इधर उधर टहल रहा था तभी मेरी नजर ४ फुट के  आदमी पर पड़ी  | वह मोबाइल लेकर  इधर उधर चक्कर काट रहा था. कभी वह मुझे घूरता तो कभी मै उसे घूर लेता   | थोड़ी देर बाद वह आकर बोला ,क्या आपको एक्टर बनना है , मैंने भी मजाक में बोला की भाई बनवा दो  |  खैर कुछ देर बाद वह अपनी जात पर उतर आया  | बोला बॉस बॉलीवुड में काम येशे  नहीं मिलता है |

मै बोला भाई तरीका बता दे | वह तपाक से बोला तुम्हारी गर्ल फ्रेंड है   मैंने हां कर दी | फिर आपको काम मिल सकता है  उसे देखना पड़ेगा  | मै बोला भाई ,मुझे काम चाहिए  गर्ल फ्रेंड को नहीं ?  अरे यार उसके बलबूते पर ही तुमको काम मिलेगा .  ? मै उसका इशारा समझ चुका  था | 

 तभी पीछे से आवाज आयी अवे क्या मुर्गा मिला की नहीं ? मै बोला -भाई मुर्गा काटने के चक्कर में एक घंटा से पका रहा है  तब तक मुझे कुरैशी जी का फ़ोन आ गया  मै उधर से चलता बना  ? बाकी की कहानी बाद में ?

सुशील गंगवार  (फिल्म पत्रकार  )
 

No comments:

Post a Comment

Famous Post