Feature

Nandita Mahtani hosts a birthday party for Tusshar Kapoor

http://www.sakshatkar.com/2017/11/nandita-mahtani-hosts-birthday-party.html

रांची। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स


रांची। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा
यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने एनयूजे की
राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हरियाणा की प्रगति रिपोर्ट पेश की। उन्होंने
कहा कि यूनियन की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों से प्रभावित होकर प्रदेश की
सदस्य संख्या तेरह सौ से अधिक हो चुकी है। प्रत्येक जिले में विधिवत चुनी
हुई इकाइयां सक्रिय एवं प्रभावी रूप से कार्यरत हैं।
श्री राठी ने बताया कि विगत सात मई के रेवाड़ी मंे संपन्न अधिवेशन में
यूनियन के सर्वसम्मत चुनाव के बाद संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए
कुछ नीतिगत निर्णय लिए गए थे, जिनके कारण आज एचयूजे प्रदेश के सबसे बड़े व
प्रमाणिक संगठन के रूप में अपनी साख बना चुका है। संजय राठी ने कहा कि
प्रदेश के कुछ साथी हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स से अलग हो गए थे,
उन्हें भी ससम्मान पुनः संगठन से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मेवात जिले के नूंह जिला मुख्यालय पर सचिवालय
में मीडिया सेंटर बनाने के लिए सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने दस लाख रूपए
जारी कर दिए हैं। इस राशि से शीघ्र ही नूंह में अत्याधुनिक सुविधाओं से
लैस मीडिया सेंटर स्थापित हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि गत दिनों नूंह मंे
आयोजित एचयूजे के सेमीनार मंे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए
सांसद इंद्रजीत सिंह ने उक्त राशि की घोषणा की थी। फिलहाल यह राशि जिला
प्रशासन को जारी की जा चुकी है। इसके अलावा सिवानी में लोकाचार व मीडिया
की भूमिका विषय पर यूनियन की ओर से सफल सेमीनार का भी आयोजन किया गया।
एचयूजे के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने बताया कि रोहतक में यूनियन के
मुख्यालय मंे मीडिया सेंटर का सफल संचालन किया जा रहा है, जहां
मीडियाकर्मियों को सभी प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके
साथ ही प्रदेश सरकार ने हरियाणा आवास बोर्ड के मकानों में मान्यता
प्राप्त पत्रकारों को डेढ़ प्रतिशत आरक्षण दिया है। वहीं, जरूरतमंद
पत्रकारों को एचयूजे की संस्तुति पर राज्य सरकार ने सैंतीस लाख पचास लाख
रूपए की अनुग्रह राशि प्रदान की है। शीघ्र ही प्रदेश में प्रभावी मीडिया
पालिसी लागू की जाएगी, जिसमें पत्रकारों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं
शामिल की गई हैं। इससे पहले रांची पहुंचने पर एचयूजे के दल का झारखंड
यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष रजत गुप्ता ने स्वागत किया।
एनयूजे का तीन दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक यहां शुरू हुई। जिसमें
झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

फोटो कैप्शनः रांची में राष्ट्रीय परिषद की बैठक में रिपोर्ट पेश करते
हुए एचयूजे के प्रदेशाध्यक्ष एवं एनयूजे के राष्ट्रीय सचिव संजय राठी।






No comments:

Post a Comment

Famous Post