Feature

Nandita Mahtani hosts a birthday party for Tusshar Kapoor

http://www.sakshatkar.com/2017/11/nandita-mahtani-hosts-birthday-party.html

धोनी का पहली नज़र का प्यार



आलोक तोमर
डेटलाइन इंडिया


नई दिल्ली। धड़ल्ले से चौके-छक्के मारने वाले माही ने चुपके चुपके मोहब्बत की किताब भी पढ़ डाली। लेकिन ये कब हुआ, कैसे हुआ। ये किसी को नहीं पता चला। आखिर धोनी के दिल की धड़कन साक्षी से उनकी मुलाकात कैसे हुई। कैसे उनकी मुलाकात प्यार में तब्दील हुई। दरअसल साक्षी रावत उन दिनों औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में पढ़ाई कर रही थीं। उस समय वो कोलकाता के होटल ताज में इंटर्नशीप कर रही थी। उन्हीं दिनों फिल्म रेस के हिट होने पर जॉन अब्राहम ने एक पार्टी दी थी। इस पार्टी में टीम इंडिया को भी न्यौता भेजा गया था। इसी पार्टी के दौरान पहली बार धोनी की नजर साक्षी पर पड़ी और फिर वो उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए। कहा तो ये भी जा रहा है कि धोनी और साक्षी दोनों रांची के डीएवी श्यामली स्कूल में साथ साथ पढ़े हैं। इतना ही नहीं साक्षी के जीजा और उत्तराखंड में डीआईजी के पद पर तैनात कुमार विश्वजीत के बीच पुरानी दोस्ती है। ऐसे में धोनी ने शादी के बारे में अपने परिवार से बात की। दोनों परिवार मिले और फिर लाखों दिलों की धड़कन महेंद्र सिंह धोनी की शादी खूबसूरत साक्षी से तय हो गई। क्षी रावत से धोनी की सगाई तो हो गई है लेकिन धोनी और साक्षी का ये सिर्फ एक मुलाकात में हुआ प्यार नहीं है। बल्कि धोनी बार बार कभी कोलकाता, कभी मसूरी तो कभी औरंगाबाद के चक्कर लगाते नजर आए। जाहिर है माही और साक्षी की मुलाकात कोई नई नहीं थी।लाखों दिलों के सपने तोड़कर धोनी अपनी ड्रीम गर्ल साक्षी रावत के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। उनके सपनों की रानी उत्तराखंड की साक्षी रावत है। लेकिन ऐसा नहीं है कि अचानक उन्होंने साक्षी को अपनी जीवन संगिनी बनाने का फैसला कर लिया। पिछले लंबे समय से धोनी इसके लिए कभी कोलकाता, कभी मसूरी तो कभी औरंगाबाद के चक्कर लगाते नजर आए।
ये खबरें तब गर्म हुईं जब वो दो साल पहले सितंबर महीने में मसूरी में साक्षी रावत के साथ देखे गए। दरअसल साक्षी की ममेरी बहन और बहनोई दोनों उत्तराखंड में आईपीएस हैं। साक्षी के जीजा ने उस समय दबी जबान कबूल भी किया कि 13 सितंबर को धोनी उनके परिवार के साथ मसूरी में थे।कोलकाता में इंटटर्नशीप के दौरान मुलाकात और फिर औरंगाबाद में एमबीए कर रही साक्षी से धोनी का मेल जोल काफी पुराना है। साक्षी के पिता सालों पहले पश्चिम बंगाल चले गए थे। वहीं कोलकाता के ताज होटल में पहली बार दोनों की मुलाकात हुई। वो वहां किसी चाय बागान के मैनेजर हैं। इसके बाद औरंगाबाद में एमबीए की पढ़ाई के दौरान भी वो साक्षी से मिलने औरंगाबाद पहुंचे। इतना ही नहीं साक्षी का देहरादून आना जाना लगा रहता है। यहां वो अपनी ममेरी बहन के घर रुकती हैं जबकि साक्षी के जीजा से धोनी की दोस्ती भी है। इन्हीं मुलाकातों के दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।
साक्षी की दीदी अभिलाषा ने भी दो साल पहले ही कुछ हां और कुछ ना की तर्ज पर ही सही लेकिन इस रिश्ते को तो माना ही था। अब जबकि धोनी साक्षी के नाम का सेहरा अपने सिर पर बांधने जा रहे हैं तो हम तो यही दुआ करेंगे कि दो साल का ये प्यार अब सात जनमों तक चले।धोनी और साक्षी के अचानक शादी के फैसले ने सबको चौंका दिया। किसी को भनक तक नहीं लगी और सगाई हो भी गई। आज दोनों की शादी भी होने वाली है। लेकिन सवाल ये कि आखिर अचानक से दोनों की शादी का फैसला क्यों लिया गया। अगर साक्षी रावत के करीबी दोस्त की माने तो ये फैसला दरअसल महेंद्र सिंह धोनी के हाल ही में रिश्तों की चर्चा को लेकर किया गया है।
धोनी हमेशा से ही जितना गेम को लेकर चर्चा में रहे। उनकी गर्लफ्रैंड्स को लेकर भी मीडिया की नजरें उन पर गड़ी रहीं। शायद यहीं बातें धोनी के लिए परेशानी का सबब बनती रहीं। अचानक से सगाई के लिए लिए गए धोनी के इस फैसले ने भले ही सबको हैरान कर दिया है। लेकिन अगर साक्षी के करीबी दोस्तों की माने तो धोनी इन अफवाहों को लेकर काफी परेशान थे। शायद इसीलिए सगाई का ये फैसला इतनी जल्दी में लिया गया
कुछ ही दिनों पहले की बात है जब आसिन के साथ धोनी का नाम जोरदार तरीके से जोड़ा गया। यहां तक कहा गया कि जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। एक साल पहले धोनी और असिन ने साथ में दो टीवी कमर्शियल किए। उसके बाद दोनों को एक प्रोडक्ट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। इतना ही नहीं 21 अप्रैल को आईपीएल 3 के पहले सेमीफाइनल मैच देखने के लिए धोनी लोखंडवाला में आसिन के घर भी पहुंचे थे। ऐसे में साक्षी के एक करीबी की मानें तो इन्हीं विवादों की वजह से धोनी और साक्षी ने इतनी जल्दी सगाई का फैसला किया।आसिन से पहले धोनी का नाम दीपिका के साथ भी जमकर जोड़ा गया। क्रिकेट के मैदान से लेकर रैंप तक दोनों साथ देखे गए। लेकिन जल्द ही ये खबर महज अफवाह निकली और दीपिका का नाम पहले युवराज और फिर दूसरे सितारों के साथ जुड़ने लगा। इसके बाद धोनी का नाम दक्षिण भारत की अभिनेत्री लक्ष्मी राय के साथ भी सुर्खियों में रहा। लेकिन कैप्टन कूल ने इस बार भी मैदान की तरह ही सबको चौंकाते हुए साक्षी रावत के साथ सगाई का फैसला किया ताकि इन चर्चाओं पर विराम लग सके।
साभार - डेटलाइन इंडिया.कॉम

No comments:

Post a Comment

Famous Post