Feature

Nandita Mahtani hosts a birthday party for Tusshar Kapoor

http://www.sakshatkar.com/2017/11/nandita-mahtani-hosts-birthday-party.html

बेटी ने की दुष्कर्म की कोशिश कर रहे पिता की हत्या

नागपुर
एक लड़की ने अपने पिता की हत्या इसलिए कर दी क्यों वह उसकी ही इज्जत लूटने की कोशिश कर रहा था। 15 वर्षीय किशोरी जब स्कूल से घर लौटी, तभी अचानक उसके पिता सतीश जारोंडे ने उसके कमरे में घुस कर उसकी इज्जत लूटने की कोशिश की। लड़की ने पिता पर धारदार वस्तु से हमला किया, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई।
बाद में लड़की की सौतेली मां ने अपने पति का शव देख कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लड़की को हिरासत में ले लिया गया है और उसे किशोर अदालत में पेश किया जाएगा। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर कैलाश टंकार ने बताया कि सतीश आदतन यौन अपराधी था और चार-पांच महिलाओं से शादी कर चुका था। यह उसकी तीसरी बीवी से हुई बेटी है। सतीश ने कथित तौर पर अपनी तीसरी बीवी की हत्या कर दी थी।

No comments:

Post a Comment

Famous Post